UP Gopalak Yojana | यूपी गोपालक योजना | UP Gopalak Yojana Apply | यूपी गोपालक योजना ऑनलाइन आवेदन | UP Gopalak Yojana In Hindi
वर्तमान में बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ गई है , युवा बेरोजगार घूम रहा है। कहीं न कहीं कोरोना भी इसके लिए जिम्मेदार है। केंद्र तथा राज्य सरकार लगातार इसमें काम कर रहे है की कैसे बेरोजगारी दर को कम किया जाये। लगातार कोई न कोई योजना लाई जा रही है। UP Gopalak Yojana भी ऐसी ही योजनाओ में से एक है। इसमें सरकार बेरोजगार लोगो को खुद की डेयरी खोलने का मौका दे रही है। गाय तथा भैंस दोनों से ही आप डेयरी खोल सकते है।
UP Gopalak Yojana के माध्यम से अब बेरोजगारों को कही भटकना नहीं पड़ेगा , दूसरों के भरोसे नहीं बैठना पड़ेगा। अब खुद से आप अपना रोजगार बना सकते है। सरकार द्वारा आपको इस योजना के तहत 9 लाख तक का लोन दिया जायेगा। आगे आपको इस आर्टिकल में इस योजना से जुडी हर जानकारी मिल जाएगी। UP Gopalak Yojana की पात्रता क्या है , कैसे अप्लाई करना है , क्या क्या दस्तावेज लगेंगे , इन सब बातों को विस्तार से बताया गया है।
Highlights of UP Gopalak Yojana
योजना का नाम | यूपी गोपालक योजना |
किस ने लांच की | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ |
आरम्भ तिथि | 2021 |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश का बेरोजगार |
मिलने वाला लाभ | रोजगार के लिए 9 लाख तक का लोन |
उद्देश्य | रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना |
Website | Click Here |
योजना लेवल | राज्य स्तरीय |
UP Gopalak Yojana Kya hai | यूपी गोपालक योजना क्या है
UP Gopalak Yojana के अंतर्गत सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओ को बैंको के माध्यम से 9 लाख तक का लोन उपलब्ध करवाएगी। यूपी गोपालक योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कम से कम 10 से 20 गाय होनी ही चाहिए। या जिसके पास गाय और भैस दोनों है उनके पास कम से कम 5 पशु तो होने ही चाहिए। UP Gopalak Yojana के लिए पशुशाला का निर्माण आपको पहले खुद से ही करवाना होगा जिसकी कीमत लगभग 1.5 लाख होगी। उसके बाद ही आपको लोन मिल पायेगा।

यूपी गोपालक योजना का उद्देश्य
वर्तमान स्थिति तो सभी जानते ही है, पढ़ लिखकर भी नौकरी मिल नहीं पा रही है। यही परेशानी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार UP Gopalak Yojana लेकर आई है , जिसका उद्देश्य सभी बेरोजगार लोगो को रोजगार उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से लोग खुद की डेयरी खोल सकेंगे। लोगो को नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा , सभी खुद का रोजगार शुरू कर सकेंगे।
महत्वपूर्ण योजनाएं – पीएम मुद्रा लोन योजना 2022
यूपी गोपालक योजना का लाभ
- इस योजना के माध्यम से लोगो को रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।
- आप अपनी खुद की डेयरी खोल सकते है।
- इस योजना के माध्यम से आपको 9 लाख तक लोन दिया जायेगा।
- इस योजना के माध्यम से पशुओ की सुरक्षा का काम भी हो सकेगा।
- बेरोजगारी दर में कमी आएगी।
यूपी गोपालक योजना पात्रता
- UP Gopalak Yojana का लाभ उन्ही को दिया जायेगा जिनके पास 10 – 20 गाय होंगी।
- या फिर आपके पास गाय और भैस मिलाकर कम से कम 5 पशु होने ही चाहिए।
- आपकी सालाना आय 1 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- योजना का लाभ लेने वाला लाभार्थी उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- सभी पशु दूध देने वाले होने चाहिए।
यूपी गोपालक योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
UP Gopalak Yojana Registration
- UP Gopalak Yojana का आवेदन फॉर्म लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी चिकित्सा अधिकारी के पास जाना होगा।
- उस फॉर्म को अच्छी तरह से आपको पढ़ लेना है , उसके बाद उसको अच्छे से भर लेना है।
- साथ में सभी जरुरी दस्तावेज उसके साथ लगा देना है।
- फॉर्म भरने के बाद वापस उसी अधिकारी के पास आपको फॉर्म जमा कर देना है।
- उसके बाद वह अधिकारी उस फॉर्म को पशु चिकित्सा अधिकारी के पास भेज देगा।
- आपका आवेदन एक चयन समिति के द्वारा चयनित किया जायेगा।
- आवेदन स्वीकार्य होने की स्थिति में आपको सूचित कर दिया जायेगा।
UP Gopalak Yojana के बारे में सभी जानकारी आपको दे दी गई है , फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके पूछ सकते है।