Stand Up India Yojana | स्टैंड-अप इंडिया योजना | Stand Up India Scheme | Stand Up India Scheme in hindi | Stand Up India Kya hai | Stand Up India Portal
भारत सरकार लगातार खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए लोगो को प्रोत्साहित करती रहती है। लगातार कोई न कोई योजना बनाती रहती है। Stand Up India Yojana भी ऐसी ही योजनाओ में से एक है। यहाँ योजना अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और किसी भी वर्ग की महिला के लिए बनाई गई है। इस योजना की मदद से लोग अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकते है।
Stand Up India Yojana के तहत आपको अपना खुद का काम शुरू करने के लिए लोन (ऋण) दिया जाता है। लोन की राशि 10 लाख से लेकर 1 करोड़ तक हो सकती है। स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत आपको केवल ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए ही लोन दिया जायेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करने जा रहे है और आप इस योजना के लिए योग्य है तो आपको Stand Up India Yojana के तहत लोन मिल सकता है।
Highlights of Stand Up India Yojana
योजना का नाम | स्टैंड-अप इंडिया योजना |
किस ने लांच की | केंद्र सरकार ने |
घोषणाकर्ता | मान्यनीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी |
लाभार्थी | SC / ST / सभी वर्ग की महिलाएं |
उद्देश्य | उद्यमशीलता को प्रोत्शाहन देना |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
साल/ Year | 2016 |
योजना लेवल | केंद्र स्तरीय |
मिलने वाला लाभ | लोन (Loan) 10 लाख से 1 करोड़ तक |
Stand Up India Yojana Kya hai | स्टैंड-अप इंडिया योजना क्या है ?
अधिकतर अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के लोग आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से खुद का व्यापार शुरू नहीं कर पाते है। Stand Up India Yojana के तहत दोनों वर्ग के लोग आसानी से लोन ले सकते है और खुद का व्यापार शुरू कर सकते है। इसी प्रकार महिलाओं के लिए भी इस योजना के तहत सामान अवसर दिए जायेंगे जिससे वो अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सके। तब जाकर Stand Up India Yojana का सही मतलब निकलेगा।
ग्रीनफील्ड परियोजना | Greenfield Project
Stand Up India Yojana को अच्छे से समझने के लिए आपको ग्रीनफील्ड परियोजना को समझना होगा। इस योजना के तहत आपको केवल ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए ही लोन दिया जायेगा। ग्रीनफ़ील्ड परियोजना का मतलब है नई शुरुआत , एकदम से नया प्रोजेक्ट। पहले से चल रहे कोई प्रोजेक्ट को ग्रीनफ़ील्ड परियोजना के दायरे में नहीं रखा जायेगा। और पहले से चल रहे प्रोजेक्ट को Stand Up India Yojana के लिए योग्य नहीं माना जायेगा।
Stand Up India Scheme Launch Date
स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए Stand Up India Yojana को अप्रैल 2016 को लांच किया गया था। जिसके बाद से बहुत सारे लोगो ने इस योजना का लाभ उठाया और अपने उद्योग को एक नई ऊंचाई तक लेकर गए।
महत्वपूर्ण अपडेट – फ्री सिलाई मशीन योजना
Stand Up India Yojana Eligibility
- भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता SC / ST या महिला होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता की आयु 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल और केवल ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए ही दिया जायेगा।
- अगर कोई कंपनी इस योजना के तहत लोन लेना चाहती है तो उस कंपनी में 51% (प्रतिशत) की हिस्सेदारी किसी SC / ST या किसी महिला की होनी चाहिए।
- जो भी व्यक्ति या संस्था Stand Up India Yojana के तहत लोन लेना चाहता है वो किसी बैंक या वित्तीय संस्था द्वारा डिफॉल्टर घोसित नहीं होना चाहिए।
Stand Up India Yojana Documents
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- Income Tax Return
- बैंक अकाउंट
- मोबाइल नंबर
Stand Up India Yojana benefits | स्टैंड-अप इंडिया योजना के लाभ
हमारे देश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते है , उनके पास इतना पैसा नहीं होता है की वो अपना व्यापार शुरू कर सके। बिना सरकारी मदद के उनको कोई बैंक लोन भी नहीं देता है। इसी तरह हमारे देश में महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर नहीं मिल पाते है। इसलिए Stand Up India Yojana के माध्यम से ये लोग लोन लेकर अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकते है। और साथ साथ अन्य लोगो को अपने साथ जोड़कर उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ा सकते है।
Stand Up India Yojana में लोन कहाँ से मिलेगा ?
Stand Up India Yojana के तहत आप 3 प्रकार या 3 जगहों से लोन ले सकते है।
- पहला – सीधे आप बैंक जाकर इस लोन को ले सकते है , बैंक वाला आपको पूरी प्रक्रिया भी बता देगा।
- दूसरा – Stand Up India Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इस योजना के लिए लोन अप्लाई कर सकते है।
- तीसरा – आप अपने जिले के Lead District Manager के Through भी इस योजना के तहत लोन के लिए अप्लाई कर सकते है।
Stand Up India Yojana Apply Online

- सबसे पहले आपको Stand Up India Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको उसके नीचे You May Access Loan का ऑप्शन दिखाई देगा।
- वहां आपको Apply Here पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद वहां एक नया पेज खुलकर सामने आ जायेगा।
- वहां आपको category चुन लेना है।
- उसके बाद नीचे Name , Email , Mobile Number डालकर generate OTP पर क्लिक कर देना है।
- प्रोफाइल Verify होने के बाद वहां एक पूरा फॉर्म खुलकर सामने आ जायेगा।
- उस फॉर्म को अच्छे से एक बार पढ़ लेना है।
- पढ़ने के बाद ध्यानपूर्वक उसको भर लेना है , मांगी गई सभी जानकारी सही सही डाल देना है।
- साथ में मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स भी लगा देना है।
- और अंत में Submit कर देना है।
- इस तरह आपका Stand Up India Yojana का Online Form भर जायेगा।
Stand Up India Yojana Portal
- स्टैंड-अप इंडिया योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद Top right Corner पर आपको Login का ऑप्शन दिखाई देगा।
- उसमे आपको क्लिक कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद उसमे 3 ऑप्शन दिखाई देंगे।
- उसके बाद Applicant ऑप्शन का चुनाव करना होगा।
- मोबाइल नंबर डालकर वहां आप लॉगिन हो जायेगें।
- यहाँ आप अपनी सभी जानकारी देख सकेंगे।
Stand Up India Yojana Stats

- Stand Up India Yojana के तहत अभी तक 1.5 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके है।
- इस योजना का कुल अमाउंट 36038.72 करोड़ है।
- लगभग 1.3 लाख एप्लीकेशन पास हो चुके है।
- अभी तक लगभग 29993.67 करोड़ रुपये पास हो चुका है।
- 156181 ब्रांचेस कनेक्ट हो चुकी है।
Stand Up India Yojana से जुडी सभी जानकारी हमने इस आर्टिकल के जरिये आपको बता दी है। फिर भी अगर आपको कोई परेशानी हो रही या आप को कुछ समझ नहीं आ रहा आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।
Note – इस वेबसाइट का किसी भी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट से कोई लेना देना नहीं है , यह वेबसाइट आपकी जानकारी को बढ़ाने के लिए या सरकार की योजनाओं को आप तक पहुंचाने के लिए है। इसलिए एक बार ऑफिसियल वेबसाइट पर भी जानकारी चेक कर लें।