Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana | प्रधानमंत्री जन धन योजना | Pradhan Mantri Jan Dhan Scheme | Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana New Account
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana भारत सरकार की एक बहुत शानदार योजना है। इस योजना के माध्यम से गाँव-गाँव में हर आदमी का बैंक अकाउंट खोला जा रहा है। पहले के समय में सरकार की कोई भी योजना जिसमे सीधे पैसा दिया जाता है वो पहले अधिकारियो के माध्यम से दिया जाता था या तो कैश दिया जाता था या तो चेक दिया जाता था। लेकिन अब वही पैसा सीधे जन धन अकाउंट के माध्यम से आपके पास पहुच जायेगा।
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana का अकाउंट किसी भी बैंक के माध्यम से खोला जा सकता है। यह अकाउंट जीरो बैलेंस में खोला जाता है। पहले के समय में कोई योजना का पूरा पैसा लोगो तक नहीं पहुंच पाता था , आम आदमी तक आते आते वो पैसा बहुत कम हो जाता था। लेकिन Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के माध्यम से आपका जितना पैसा सरकार के द्वारा भेजा जायेगा उतना पूरा पैसा आप तक पहुंच जायेगा।
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana kya hai ?
इस योजना की घोषणा भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 15 अगस्त 2014 को की गई थी। उसके बाद फिर Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana को 28 अगस्त 2014 से लागू कर दिया गया था। और सभी गरीब लोगो का बैंक अकाउंट इस योजना के माध्यम से खोलने का प्रावधान किया गया। इस योजना के माध्यम से आप ZERO BALANCE का अकाउंट खोल सकते है , यानी आपको बैंक अकाउंट खोलने के लिए कोई भी पैसा नहीं देना होगा न ही बैंक में कोई न्यूनतम पैसा रखने की अनिवार्यता होगी।
Highlights of Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana
योजना का नाम | प्रधानमंत्री जन धन योजना |
किस ने लांच की | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी |
आरम्भ तिथि | 28 अगस्त 2014 |
लाभार्थी | भारत का प्रत्येक गरीब नागरिक |
मिलने वाला लाभ | प्रत्येक गरीब का बैंक अकाउंट (जन धन खता ) |
उद्देश्य | हर योजना का लाभ सीधे बैंक अकाउंट में |
Website | Click Here |
योजना लेवल | केंद्र स्तरीय |
महिलाओ को मिले 500 रुपये
जब कोरोना की वजह से देश में लॉकडाऊन लगा हुआ था तब गरीब महिलाओ के खाते में सरकार ने 500 रुपये की राशि भेजी थी Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के माध्यम से। जिनका जिनका जन धन का खाता खुला हुआ था उन सभी महिलाओ को 500 – 500 रुपये दिए गए थे।

प्रधानमंत्री जन धन योजना के उद्देश्य
Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana का मुख्य उद्देश्य है की हर गरीब के पास अपना खुद का बैंक अकाउंट होना चाहिए। जिससे सरकार द्वारा कोई भी योजना का लाभ उसे सीधे उसके बैंक अकाउंट में मिल सके। इसके लिए उसे किसी भी अधिकारी के पास जाना न पड़े। जैसे अभी पीएम किसान सम्मान निधि में 6000 रुपये की राशि सीधे गरीब किसान के अकाउंट में चली जाती है। Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana का मूल उद्देश्य है हर गरीब का पैसा उसके अकाउंट में सुरक्षित रहे।
प्रधानमंत्री जन धन योजना की विषेशताएं
- इस योजना के तहत आप अपना अकाउंट किसी भी बैंक में खोल सकते है।
- आपका जन धन खाता जीरो बैलेंस में खुल जायेगा।
- सरकार की सभी योजनाओ का लाभ आपको इसी अकाउंट के जरिये मिल जायेगा।
- जन धन अकाउंट के साथ आपको 2 लाख का बीमा भी दिया जायेगा।
- इस योजना से बैंकिंग में बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री जन धन योजना की पात्रता
- Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana का अकाउंट खोलने के लिए आपकी आयु कम से कम 10 साल होनी चाहिए।
- राज्य या केंद्र का कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है।
- भारत का नागरिक होना चाहिए।
- अगर आप टैक्स दे रहे है तो भी आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते है।
प्रधानमंत्री जन धन योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
How to open an account in Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana?
जन धन का अकाउंट खोलना बहुत आसान है , इसके लिए आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा। वहां जाकर आप जन धन अकाउंट का फॉर्म मांग लीजिये। उस फॉर्म को अच्छी तरह से भरकर , साथ में जरुरी दस्तावेज लगाकर बैंक में जमा कर दीजिये। बैंक वाले आपका verification करने के बाद Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के तहत जन धन अकाउंट खोल देंगे।