Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana 2022 | Apply Online | MP Udyam Kranti Yojana In Hindi | मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना 2022 | Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana Documents
वर्तमान समय में बेरोजगारी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। इसलिए जरुरी है की सरकार इसके निवारण के लिए कोई योजना लाये। Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana इसलिए सरकार के द्वारा ले गई है। प्रदेश के बेरोजगार युवाओ के लिए इस योजना का आरम्भ किया गया है। इस योजना के माध्यम से लोग स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे। सरकार ऐसे लोगो के लिए खुद ऋण दिलवाएगी।
इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे। कब से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे , इस योजना के लाभ लेने के लिए पात्रता क्या होगी , कौन कौन से जरुरी दस्तावेज लगेंगे सब कुछ आपको इस आर्टिकल के माध्यम से पता लग जायेगा। सभी जरुरी लोगों को इस योजना का लाभ लेना चाहिए।

mukhyamantri udyam kranti yojana kya hai ? मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना क्या है ?
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चालू की गई एक ऐसी योजना है जिसके माध्यम से बेरोजगार युवक अपना स्वरोजगार निर्मित कर सकता है। स्वरोजगार निर्मित करने के लिए सरकार द्वारा बेरोजगारों को ऋण दिलवाया जाता है बैंको के माध्यम से। जिसके बाद लोग अपना खुद का काम शुरू कर सकते है। मध्यप्रदेश का कोई भी बेरोजगार युवक जो १८ साल से ४० साल का है वो इस योजना का लाभ ले सकता है। दिए जाने वाले ऋण की गारंटी भी सरकार खुद लेती है।
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana 2022 की शुरुआत
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana की शुरुआत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा की गई है। १३ मार्च २०२१ को इस योजना का शुभारंभ किया गया है। जब नगरोदय मिशन की शुरुआत की जा रही थी उसी दिन इस योजना का भी शुभारम्भ किया गया था। बहुत जल्द इस योजना के लिए रजिस्ट्रशन भी शुरू कर दिया जायेगा। और सभी पात्र लोग इसका लाभ उठा सकेंगे।
Important points of Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana
योजना का नाम | Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana |
किस ने लांच की | राज्य सरकार |
लाभार्थी | मध्यप्रदेश के बेरोजगार लोग |
मिलने वाला लाभ | वित्तीय सहायता ( ऋण ) |
उद्देश्य | बेरोजगार लोगों के लिए स्वरोजगार उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
योजना लेवल | राज्यस्तरीय |
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारों को स्वरोजगार उपलब्ध करवाना है। स्वरोजगार शुरू करने के लिए सबसे बड़ी परेशानी है वित्तीय समस्या , इसकी वजह से ही बहुत लोग खुद का स्वरोजगार निर्मित नहीं कर पाते है। Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana के द्वारा ऐसे सभी लोगों को वित्तीय सहायता दी जाएगी जिनको स्वरोजगार निर्मित करने में वित्तीय परेशानी हो रही है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठायें सरकार का यही लक्ष्य है। और हमारा भी यही उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा लोगों तक यह आर्टिकल पहुंच सके।
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana का लाभ
बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास योग्यता तो बहुत होती है , लेकिन वित्तीय परेशानी के कारण वो स्वरोजगार को शुरू नहीं कर पाते है। इसलिए मध्य प्रदेश सरकार Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana को शुरूकिया है। इस योजना का लाभ ऐसे सभी बेरोजगार लोग उठा सकते है जिनकी उम्र 18 से 40 साल तक है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश का बेरोजगारी दर भी कम किया जा सकता है। और लोगो को इसका सीधा लाभ मिलेगा ही।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana की पात्रता
- आवेदनकर्ता मध्यप्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- बेरोजगार लोग ही इस योजना का लाभ ले सकते है।
- आवेदनकर्ता की आयु कम से कम १८ वर्ष होनी चाहिए ,अधिक से अधिक 40 वर्ष होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता और उनके परिवार की वार्षिक आय 12,00,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- कम से कम आवेदनकर्ता द्वारा 12th कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- इस स्वरोजगार योजना के तहत नया स्वरोजगार ही निर्मिंत करना पड़ेगा।
- आवेदनकर्ता किसी बैंक द्वारा डिफॉल्टर घोसित नहीं होना चाहिए।
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक अकाउंट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana Online Apply
इस योजना की घोषणा तो मुख्यमंत्री द्वारा कर दी गई है , लेकिन अभी इस योजना के लिए ऑनलाइन / ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जैसे ही इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी , हम आपको तुरंत ही अवगत करवा देंगे। उम्मीद है जल्द ही इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। और जल्द ही Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana का लाभ आप लोग ले सकेंगे।
Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana की विशेषताएं
बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार दिलवाना ही इस योजना की सबसे बड़ी विशेषता है। कोरोना के बाद से ही बड़ी संख्या में लोगो से रोजगार छिन गया , लोग घर पर बैठे है। लेकिन अगर इस योजना का लाभ उन्हें मिल पता है तो वो अपने स्थान पर ही स्वरोजगार निर्मित कर सकेंगे। और दूसरों को रोजगार देने में भी मदद कर सकेंगे। बहुत से कुशल लोग है जो कोरोना के चलते घर से दूर नहीं जा सकते है नौकरी के लिए। Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana की मदद से वो खुद के आसपास ही स्वरोजगार निर्मित कर सकेंगे।
और सबसे बड़ी बात की सरकार खुद ही इस ऋण में गारेंटर बन रही है। जब लोग खुद ही स्वरोजगार निर्मित कर सकेंगे तो प्रदेश का भी बेरोजगारी दर कम होगा। और जब प्रदेश का बेरोजगारी दर कम होगा तो देश का भी बेरोजगारी दर कम हो सकेगा। Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana के तहत मिलने वाले लोन में जो ब्याज लगेगा उसमे भी सरकार ३ प्रतिशत की सब्सिडी देगी। यानी आपको सीधे ब्याज में भी छूट मिल जाएगी। आपको ये ऋण चुकाना भी आपके लिए आसान हो जायेगा।
अगर आपके मन में Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana को लेकर कोई प्रश्न है , या कोई बात आपको समझ नहीं आ रही है आप हमे कमेंट के माध्यम से बता सकते है। हम आपके प्रश्नो का निराकरण करने की पूरी कोशिश करेंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगो तक इस आर्टिकल को लोगो तक पहुचायें जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ ले सकें।