Major Dhyan Chand Vijay Path Yojana | मेजर ध्यानचंद विजय पथ योजना | Major Dhyanchand Vijaypath Scheme | National Sports Day | Major Dhyan Chand
Major Dhyan Chand Vijay Path Yojana के माध्यम से सड़क बनाने का काम किया जायेगा। इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार ने की है। जो भी खिलाडी जिसने राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय खेल में भाग लिया होगा चाहे वह किसी भी खेल से हो , उसके गाँव ,उसके घर तक उत्तर प्रदेश सरकार पक्की सड़क बनाने का काम करेगी। इस योजना का नाम हमारे हॉकी के जादूगर Major Dhyan Chand जी के नाम पे रखा गया है।
29 अगस्त 2020 को Major Dhyan Chand Vijay Path Yojana की शुरुआत की गई है। प्रारम्भ में 19 खिलाड़यों के घर तक सड़क बनाने का काम किया जायेगा। उसके बाद धीरे धीरे और भी बाकी खिलाडियों के घर तक इस योजना को पहुंचाया जायेगा। सभी खिलाडियों के नाम नीचे दिए गए है। इस योजना के माध्यम से खेल के क्षेत्र में खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ेगा। खिलाडियों के उत्साहवर्धन के लिए सरकार द्वारा ऐसे कदम उठाते रहना चाहिए।
Highlights of Major Dhyan Chand Vijay Path Yojana
योजना का नाम | मेजर ध्यानचंद विजय पथ योजना |
किस ने लांच की | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ |
आरम्भ तिथि | 29 अगस्त 2020 |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के खिलाडी |
मिलने वाला लाभ | नई सड़क का निर्माण |
उद्देश्य | खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना (खिलाडियों का सम्मान ) |
योजना लेवल | राज्य स्तरीय |
Major Dhyan Chand Vijay Path Yojana kya hai
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खिलाडियों के सम्मान में बनाई गई सड़क ही Major Dhyan Chand Vijay Path Yojana है। इसकी शुरुआत 19 खिलाड़ियों से की जा रही है। बाद में धीरे धीरे और भी खिलाडियों का नाम इस सूची में जोड़ा जायेगा। इस योजना के उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी , उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मौजूद रहीं। Major Dhyan Chand Vijay Path Yojana की शुरुआत 29 अगस्त 2020 को की गई है।
स्व. चेतन चौहान जी के नाम पर भी एक सड़क
पूर्व क्रिकेट खिलाडी एवं उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्व. चेतन चौहान जी के नाम पर भी सड़क बनाई जाएगी। स्व. चेतन चौहान जी खेल जगत के बहुत जाने माने चेहरों में से एक थे। उनके नाम पर एक प्रमुख सड़क का नाम रखना सरकार द्वारा उठाया गया बहुत ही अच्छा काम है।
इन्हे भी जाने – अटल पेंशन योजना
Major Dhyan Chand Vijay Path Yojana में 19 खिलाडियों के नाम
पवन कुमार शर्मा | तलवार बाजी |
आशीष गौतम | तलवार बाजी |
ईशा धनगर | जूडो |
जीतू गोला | फेंसिंग |
प्रवीन कुमार | क्रिकेटर |
रवि कुमार | निशानेबाजी |
वरुण पहलवान | कुश्ती |
कोमल शर्मा | एथलेटिक्स |
तान्या चौधरी | एथलेटिक्स |
तनु राठी | बालीबाल |
अकांक्षा बंसल | शूटिंग-एअर पिस्टल |
अभिषेक सिंह | कबड्डी |
आरपी सिंह | हाकी |
कविता यादव | क्रास कन्ट्रीदौड़ |
वैदेही मिश्रा | जुनियर फेंसिंग |
भुवनेश्वर कुमार | क्रिकेटर |
सतीश कुमार | बाक्सिंग |
शान्ति स्वरूप | एशियाई नौकायन |
छवि तोमर | बालीबाल |
भविष्य में बाकी खिलाडियों के नाम भी शामिल करने की योजना है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर ऐसी बहुत सारी योजनाओ को लाती रहती है। जिससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता रहता है।
Major Dhyan Chand | मेजर ध्यानचंद
मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता है। वे हॉकी के खिलाडी और कप्तान भी हुआ करते थे। उनकी गिनती सर्वकालिक श्रेष्ठ हॉकी खिलाडी में की जाती है। जब हमारी हॉकी की टीम ने गोल्ड मैडल जीता था तब मेजर ध्यानचंद उस टीम का हिस्सा थे। मेजर ध्यानचंद जी का जन्म 29 अगस्त 1905 को उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। लगभग 1000 से ज्यादा गोल उन्होंने मैदान में दागे है।
Major Dhyan Chand Vijay Path Yojana के बारे में हमने सबकुछ समझ लिया है जान लिया है। इस योजना को सभी तक शेयर कीजिये जिससे सभी लोगो को इस योजना के बारे में पता लग सके।