Kisan Uday Yojana | Kisan Uday Yojana Registration | Kisan Uday Yojana Uttar Pradesh | किसान उदय योजना | Kisan Uday Yojana kya hai
वर्तमान समय में खेती के लिए बहुत सारे संसाधन है लेकिन उनकी कीमत ज्यादा होने की वजह से किसान भाई खरीदने में असमर्थ होते है। ऐसे ही अच्छी सिंचाई के लिए अच्छे और ज्यादा पावर के पंप होना जरुरी है। इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार Kisan Uday Yojana लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से गरीब किसानो को सोलर पंप उपलब्ध करवाया जायेगा जिससे वो अपने फसल की सिंचाई कर सके। सभी पंप बिना किसी शुल्क के किसान भाइयों को उपलब्ध करवाया जायेगा।
इस आर्टिकल में हम Kisan Uday Yojana के बारे में आपको विस्तार से बताएँगे। क्या है यह योजना , कौन कौन इस योजना के लिए पात्र है ,क्या क्या दस्तावेज इस योजना में लगेंगे , किस तरह से आपको इस योजना के लिए अप्लाई करना है। एक-एक करके सबके बारे में जानेगे। इस योजना के माध्यम से सरकार सोलर ऊर्जा को भी उपयोग करने का काम कर रही है।
Kisan Uday Yojana Highlights
योजना का नाम | किसान उदय योजना |
किस ने लांच की | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ |
आरम्भ तिथि | 23 दिसम्बर 2017 |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के किसान |
मिलने वाला लाभ | फ्री सोलर पंप |
उद्देश्य | किसानो की आय में वृद्धि करना |
Website | Click Here |
योजना लेवल | राज्य स्तरीय |
Kisan Uday Yojana kya hai | किसान उदय योजना क्या है 2022
23 दिसम्बर 2017 को चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने Kisan Uday Yojana का शुभारम्भ किया था। किसानो की आय में वृद्धि के लिए इस योजना को लागू किया गया है। इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार गरीब किसानो को फ्री में सोलर पंप देगी , जिससे किसान भाई अपने खेत में अच्छे फसल की सिंचाई अच्छे से कर सकेंगे। इस योजना के तहत 5 H.P और 7.5 H.P के सोलर पम्प सरकार फ्री में उपलब्ध करवाएगी।

किसान उदय पम्प वितरण योजना
Kisan Uday Yojana के माध्यम से साल 2022 के अंत तक 10 लाख सोलर पंप बाटने का लक्ष्य सरकार ने रखा था। बिजली वितरण कंपनियों द्वारा इन सभी पम्पो का रखरखाव किया जायेगा। इस योजना के तहत 5 HP और 7.5 HP के सोलर पंप सेट दिए जायेंगे। इससे किसान बहुत आसानी से सिंचाई कर पायेगा। साथ साथ इन सोलर पम्प की मदद से बिजली का भी बचाव किया जा सकेगा।
महत्वपूर्ण योजनएं – किसान क्रेडिट कार्ड 2022
किसान उदय योजना उद्देश्य
चाहे केंद्र सरकार हो या चाहे राज्य सरकार हो सभी किसानो की आय की वृद्धि के लिए काम कर रहे है। कई ऐसे योजनाओ को लाया जा रहा है जिसके माध्यम से किसानो की आय में वृद्धि हो सके। Kisan Uday Yojana का भी मुख्य लक्ष्य यही है की आने वाले समय में किसानो की आय दुगनी हो सके। कोई भी ऐसा किसान राज्य में न हो जो अपनी फसल की सिचाई न कर पाए। सभी कोई अपनी फसल की सिंचाई अच्छे से कर सकें यही सरकार का उद्देश्य है।
किसान उदय योजना पात्रता
- उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता केवल किसान होना चाहिए , किसानो के अलावा किसी को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
- जो भी किसान इस योजना का लाभ लेना चाह रहा हो उसके पास जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज होने चाहिए।
- पहले से कोई भी सोलर योजना का लाभ न ले रहा हो।
महत्वपूर्ण योजनएं – ई-श्रम कार्ड
किसान उदय योजना दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन का खसरा /नकल
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- वोटर कार्ड
Kisan Uday Yojana Registration
- सबसे पहले आपको सरकार की वेबसाइट पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको इस वेबसाइट के माध्यम से खुद का Id बनाना पड़ेगा।
- उसके बाद आपको इस Kisan Uday Yojana का ऑप्शन दिख जायेगा।
- वहां जाकर आपको क्लिक करना होगा।
- वहां आपको इस योजना का फॉर्म खुल जायेगा।
- उसके बाद फॉर्म को अच्छे से भरकर साथ में सभी जरुरी दस्तावेज लगाकर सबमिट कर देना होगा।
- उसके बाद आपका सत्यापन किया जायेगा , सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद आपको Kisan Uday Yojana का लाभ दिया जायेगा।
अगर आप इस योजना का लाभ ऑफलाइन माध्यम से लेना चाहते है तो अपने गाँव के सचिव से आपको मिलना होगा , उसके माध्यम से आपको फॉर्म मिल जायेगा और आप पूरी प्रकिया करके पंप प्राप्त कर सकेंगे।
Kisan Uday Yojana के बारे में सभी जानकारी हमने आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बता दी है। फिर भी अगर आपके मन में कोई सवाल है आप कमेंट के माध्यम से हमे बता सकते है।