kisan Credit Card Yojana | किसान क्रेडिट कार्ड 2022 | kisan Credit Card Scheme | kisan Credit Card Benefits | kisan Credit Card Status | kisan Credit Card in Hindi
सरकार द्वारा किसानों की मदद के लिए kisan Credit Card शुरू किया गया है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से सरकार किसानो को १ लाख ६० हजार रुपये की राशि का लोन प्रदान करती है | किसानो को अगर कोई कृषि उपकरण चाहिए या फिर खेती के लिए कुछ भी सामान चाहिए वो किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ले सकते है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान भाई अपनी फसल का बीमा भी करवा सकते है। जिससे अगर उनकी फसल को कोई नुकशान भी होता है तो उसकी भरपाई हो सके।
आज के इस आर्टिकल में आपको kisan Credit Card के बारे में हर जानकारी मिल जाएगी। किसान क्रेडिट कार्ड क्या है , इसके उद्देश्य क्या है , इसके लाभ क्या है , सब कुछ विस्तार से आपको इस आर्टिकल में मिल जायेगा। जिन भी किसान भाई बहन को किसान क्रेडिट कार्ड की आवश्यकता है वो किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते है , नीचे आपको इसका प्रोसेस भी बताया गया है।
किसान क्रेडिट कार्ड क्या है | Kisan Credit Card kya hai
किसान क्रेडिट कार्ड एक प्रकार का क्रेडिट कार्ड ही है, जिसके माध्यम से किसान खेती के लिए लोन (ऋण) ले सकता है। Kisan Credit Card के माध्यम से लोग १ लाख ६० हजार तक का ऋण ले सकते है, और अपनी खेती की जरूरतों को पूरा कर सकते है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आपको अपनी फसल पर बीमा भी मिल सकता है। जिससे आपकी फसल भी सुरक्षित रहेगी।

केंद्र सरकार द्वारा बैंको के माध्यम से किसानो को ऋण दिया जा रहा है। Kisan Credit Card खासतौर पर गरीब किसान भाइयों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस लोन के लिए आपको किसी गारेंटर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार खुद इस लोन की गारंटी लेगी। इसके लिए आपको नीचे दिए गए तरीके से अप्लाई करना पड़ेगा।
Highlight of Kisan Credit Card
योजना का नाम | किसान क्रेडिट कार्ड |
किस ने लांच की | केंद्र सरकार |
लाभार्थी | देश के गरीब किसान |
मिलने वाला लाभ | 1 लाख 60 हजार का ऋण |
उद्देश्य | किसानो की आर्थिक सहायता करना |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
योजना लेवल | केंद्र स्तरीय |
किसान क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं
- इस योजना के तहत 7% ब्याज दिया जाता है लेकिन अगर किसान समय पर लोन पूरा कर देता है तो उसको ब्याज में 3% की छूट प्रदान की जाएगी।
- PM kisan samman nidhi Yojana के हितग्राही भी इस योजना का उपयोग कर सकते है।
- बिना गारंटी के ऋण प्रदान किया जायेगा।
- Kisan Credit Card की Validity 5 साल की होती है।
- Kcc कार्ड दुबारा चालू किया जा सकता है।
- यह योजना का लाभ आप अपने बैंक के माध्यम से ले सकते है।
किसान क्रेडिट कार्ड के फायदे | kisan Credit Card Benefits
- भारत के सभी गरीब किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिया जायेगा।
- १ लाख ६० हजार का लोन बिना किसी गारंटी के गरीब किसान को दिया जायेगा।
- जिस बैंक में आपका खाता है उसी बैंक में आपको ऋण मिल जायेगा।
- समय पर ऋण चुका देने पर किसानों को ब्याज में 3% का छूट दिया जायेगा।
- देश के लगभग 14 करोड़ किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा।
- किसान भाई किसान क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके अपनी खेती को और ज्यादा बढ़ा सकते है।
किसान क्रेडिट कार्ड की पात्रता
- भारत का निवासी होना जरुरी है।
- केवल गरीब किसानो को किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया जायेगा।
- लाभ लेने वाले किसान के पास BPL कार्ड होना चाहिए।
- लाभ लेने वाले किसान के पास खेती के अलावा और कोई आय का स्रोत नहीं होना चाहिए।
- किसान के पास खेती करने के लिए अपनी खुद की जमीन होनी चाहिए।
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए जरुरी दस्तावेज | Important Documents of Kisan Credit Card
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पैन कार्ड
- जमीन का खसरा (नकल )
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
किसान क्रेडिट कार्ड ऑनलाइन अप्लाई | Kisan Credit Card Online Apply
- किसान क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से अगर आप अपना कार्ड बनवाना चाहते है तो सबसे पहले आपको सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा
- Official Website – https://pmkisan.gov.in/
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आप इस वेबसाइट के होम पेज पर आ जायेंगे।
- होम पेज पर आपको दाएं साइड के बीच में DOWNLOAD KCC FORM का ऑप्शन दिखाई देगा।
- यहाँ पर आपको इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म डाउनलोड हो जायेगा।
- इस फॉर्म को अच्छे से पढ़कर ध्यान से भर लेना है।
- फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेज को लगा लेना है।
- फिर अपने बैंक में जाकर सभी दस्तावेज को जमा कर देना होगा।
- बैंक द्वारा आपके सभी दस्तावेज को देखा जायेगा , वेरिफाई किया जायेगा।
- और सबकुछ ठीक होने पर आपको किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया जायेगा।
किसान क्रेडिट कार्ड ऑफलाइन अप्लाई | Kisan Credit Card Apply Offline

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले किसान क्रेडिट कार्ड का फॉर्म डाउनलोड करना होगा जो आपको आगे मिल जायेगा। आप अपने बैंक में भी जाकर इस फॉर्म को ले सकते है। बैंक वाले सब कुछ आपको विस्तार पूर्वक बता भी देंगे। फॉर्म लेने के बाद उसमे पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना है। पढ़ने के बाद फिर ध्यानपूर्वक फॉर्म को भर लेना है। फॉर्म के साथ सभी जरुरी दस्तावेज को लगा लेना है और बैंक में जमा कर दें होगा।
Kisan Credit Card form
Kisan Credit Card Interest Rate
किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार आपको 7% व्याज पर लोन देती है। लेकिन अगर आप इस लोन को तय सीमा के अंदर पूरा कर देते है तो आपको ब्याज 3% की छूट मिल सकती हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
https://pmkisan.gov.in/
किसान क्रेडिट कार्ड Helpline Number
011-24300606
किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ किसको मिलेगा ?
गरीब किसानो को