मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री जीवन शक्ति योजना ऑनलाइन आवेदन | MP Jeevan Shakti Yojana Apply Online | जीवन शक्ति योजना क्या है | MP Jeevan Shakti Yojana Form
मध्यप्रदेश सरकार ने शहर की महिलाओं के लिए एक रोजगार का अवसर दिया है , Jeevan Shakti Yojana के तहत शहर की बेरोजगार महिलाएं मास्क बनाकर सीधे सरकार को बेंच सकेगी। इस योजना की घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की है। इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र की महिलाएं ११ रुपये में मास्क बेंच सकेगी वो भी सीधे राज्य सरकार को। महिलाओं को सूती कपडे का उपयोग करना होगा मास्क बनाने के लिए
कोरोना के बचाव के लिए मास्क लगाना बहुत ही जरुरी है , और इसके लिए मास्क की आपूर्ति करना भी बहुत जरुरी है। इसलिए सरकार Jeevan Shakti Yojana लेकर आई है। इसके माध्यम से शहरी महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर भी मिलेगा और लोगो के लिए पर्याप्त मास्क भी उपलब्ध करवाए जा सकेंगे। जीवन शक्ति योजना के तहत मास्क के बदले उनका पैसा सीधे अकाउंट में जा सकेगा। सरकार द्वारा चलाई गई महिलाओं के लिए बहुत अच्छी योजना है।

जीवन शक्ति योजना क्या है | Jeevan Shakti Yojana kya hai
इस आर्टिकल में हमने आपको जीवन शक्ति योजना के बारे में विस्तार से बताया है। २५ अप्रैल 2020 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस योजना की घोषणा की गई थी। यह योजना शहरी भाग में रहने वाली महिलाओं के लिए लागू की गई हैं। वर्तमान समय में मास्क की बहुत ज्यादा मांग है बाजारों में , इसलिए सरकार ने महिलाओं को ये अवसर दिया की मास्क बनाने में खुद महिलाए भागीदार बने।
साथ साथ ये मास्क बनाने के लिए सरकार ११ रुपये प्रति मास्क की दर से महिलाओ को पैसा भी दे रही है। Jeevan Shakti Yojana से महिलाओं की आर्थिक मदद भी हो जा रही है और लोगो को मास्क भी मिल जा रहा है। इस योजना के माध्यम से शहर की महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे है।
Highlights of Jeevan Shakti Yojana
योजना का नाम | जीवन शक्ति योजना |
किस ने लांच की | मध्यप्रदेश सरकार |
लाभार्थी | शहर में रहने वाली महिलायें |
मिलने वाला लाभ | मास्क बनाने का काम |
उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार देना |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
योजना लेवल | राज्य स्तरीय |
नाबार्ड योजना 2022: Dairy Farming Yojana ऑनलाइन आवेदन
जीवन शक्ति योजना 2022 का उद्देश्य
कोरोना काल में कई महिलाओं की नौकरी चली गई , कई महिलाओं की आर्थिक स्थिति ख़राब हो गई। Jeevan Shakti Yojana का मुख्य उद्देश्य यही है ऐसी सभी महिलाओं को रोजगार के अवसर देना और उनकी आर्थिक स्थिति में मदद करना। शहरी क्षेत्र की सभी महिलाएं जिनको इसकी जरूरत है वो जीवन शक्ति योजना के पोर्टल में जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकती है और मास्क बनाने का काम शुरू सकती है। इसके बदले उन्हें 11 रुपये प्रति मास्क की दर से पैसा सरकार द्वारा दिया जायेगा।
जीवन शक्ति योजना 2022 की पात्रता
- महिला मध्यप्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- महिला मध्यप्रदेश में शहरी क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए।
- महिला के पास सिलाई मशीन का होना जरुरी है।
- महिला से सिलाई का काम आना जरुरी है है।
- महिला के पास खुद का Bank Account होना चाहिए।
जीवन शक्ति योजना 2022 दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक अकाउंट
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
जीवन शक्ति योजना 2022 के लाभ
- इस योजना के कारण शहरी क्षेत्र की महिला को रोजगार मिल सकेगा।
- इस योजना से बेरोजगार महिला की आर्थिक सहायता की जा सकेगी।
- इस योजना के माध्यम से आमजन तक सस्ता मास्क पहुचेगा।
- कोरोना के समय में मास्क की कमी नहीं होने पायेगी।
- महिला के द्वारा बनाये गए सभी मास्क सरकार खुद खरीदेगी।
- ऑनलाइन माध्यम से महिला अप्लाई कर सकती है।
- महिला को पैसा सीधे उसके बैंक अकाउंट में भेज दिया जायेगा।
- मास्क बनाने के लिए सूती कपडे का उपयोग किया जायेगा।
जीवन शक्ति योजना अप्लाई ऑनलाइन | Jeevan Shakti Yojana Apply Online
- पहले आपको जीवन शक्ति योजना की Official Website पर जाना होगा
- आधिकारिक वेबसाइट – Click Here
- जैसे ही आप यहाँ क्लिक करेंगे , आप इस योजना की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जायेंगे।
- होम पेज पर महिला उद्यमी पंजीयन करें का ऑप्शन दिखाई देगा (ऊपर साइड ) वहां आपको क्लिक करना होगा।
- अब यहाँ आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा , नंबर डालने के बाद send OTP पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपने नंबर पर आये OTP को दर्ज करना होगा।
- OTP डालने के बाद आपके सामने एक फॉर्म OPEN होगा।
- इस फॉर्म को आपको अच्छे से भर लेना है।
- अंत में आपको SUBMIT पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह जीवन शक्ति योजना में आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
Note- वर्तमान में अभी Jeevan Shakti Yojana का रजिस्ट्रेशन बंद है , जैसे ही आगे रजिस्ट्रेशन चालू होगा हम आपको अवगत करवा देंगे।
Jeevan Shakti Yojana के पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?
- सबसे पहले आपको सरकार की Official Website पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको वहां टॉप राइट में लॉगिन का ऑप्शन दिख जायेगा
- वहां आपको यूजर नाम और पासवर्ड डालना होगा।
- इस तरह आप जीवन शक्ति योजना के पोर्टल पर Login कर सकते है।
जीवन शक्ति योजना में कौन कौन पात्र है ?
शहरी क्षेत्र की महिलाएं
जीवन शक्ति योजना में क्या पुरुष भी अप्लाई कर सकते है ?
नहीं
जीवन शक्ति योजना की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
https://maskupmp.mp.gov.in/index
जीवन शक्ति योजना की हेल्पलाइन नंबर क्या है ?
0755–2700800 (9AM-6PM)