Jal Jeevan Hariyali Yojana | जल जीवन हरियाली योजना 2022 : Apply Online

Jal Jeevan Hariyali Yojana | जल जीवन हरियाली योजना | Jal Jeevan Hariyali Scheme | Jal Jeevan Hariyali Yojana Online Registration | Jal Jeevan Hariyali Yojana Bihar

 जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत बिहार सरकार द्वारा की गई है।  इस योजना के अंतर्गत भरी मात्रा में पेड़ो का रोपण किया जायेगा और साथ साथ Jal Jeevan Hariyali Yojana के अंतर्गत कुओं और पोखरों का भी निर्माण किया जायेगा । शहरीकरण के कारण लगातार पेड़ो की कटाई की जा रही है।  इसलिए बिहार सरकार द्वारा ये निर्णय लिया गया है की पेड़ों का रोपण किया जाना चाहिए। साथ साथ बरसात के पानी को भी इकट्ठा करके उपयोग करने की योजना है।

आज के इस आर्टिकल में हम Jal Jeevan Hariyali Yojana के बारे में विस्तार से बात करेंगे।  ये योजना क्या है , इस योजना का उद्देश्य क्या है , क्यों लाई गई है , इस योजना को उपयोग करने की क्या पात्रता है , कैसे आप इस योजना के लिए अप्लाई करेंगे।  इस बातों पर हम विस्तार से चर्चा करेंगे। आज के समय में हर राज्य द्वारा ऐसी योजनाओं को शुरू करने की जरूरत है।

Jal Jeevan Hariyali Yojana  Highlights

योजना का नामजल जीवन हरियाली योजना
किस ने लांच कीबिहार सरकार 
कब लांच हुई 26 अक्टूबर २०१९ 
मिलने वाला लाभ बड़ी मात्रा में पेड़ो का रोपण और कुआँ और पोखरों का निर्माण के लिए 75,500 की सब्सिडी 
उद्देश्यपर्यावरण संवर्धन के लिए लोगों को सब्सिडी देना 
आधिकारिक वेबसाइटClick Here
योजना लेवलराज्य स्तरीय 

Jal Jeevan Hariyali Yojana Kya Hai | जल जीवन हरियाली योजना क्या है ?

बिहार सरकार द्वारा २६ अक्टूबर २०१९ को जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत की गई थी।  जैसा की नाम में ही  हरियाली शब्द है इसका मतलब इस योजना को पर्यावरण के हिसाब से भी देखा जा रहा है।  इस योजना के तहत किसानों को 75,500 रुपये की सब्सिडी देने का काम बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। Jal Jeevan Hariyali Yojana के तहत सरकार पेड़ो का रोपण करवाने का काम कर रही है , साथ साथ कुआँ और पोखरों को भी बनाने का काम किया जा रहा है जिससे बारिश का पानी का सही उपयोग हो पाए।

Jal Jeevan Hariyali Yojana Bihar

पूरे बिहार में Jal Jeevan Hariyali Yojana का विस्तार किया जा रहा है।  इस योजना के तहत पूरे बिहार में पेड़ो का रोपण किया जा रहा है। आजकल लगातार शहरीकरण के कारण लगातार पेड़ो को काटा जा रहा है जिससे पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पद रहा है। इसलिए सरकार वृक्षारोपण पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है। किसानों को इसलिए सब्सिडी देने का काम किया जा रहा है जिससे वो और भी ज्यादा पेड़ो के रोपण में रूचि ले।  

पीएम किसान सम्मान निधि योजना अपडेट – Click Here

साथ साथ Jal Jeevan Hariyali Yojana के माध्यम से तालाब , पोखरों , कुओं को भी बनाने का काम चल रहा है।  या फिर जो खराब हो चुके है उनकी मरम्मत करके फिर से उन्हें सही करने का काम भी जल जीवन हरियाली योजना के माध्यम से किया जा रहा है। इससे बरसात के पानी का भी संरक्षण हो सकेगा। वैसे भी जल ही जीवन है। इसके निर्माण के लिए किसानों को 75,500 रुपये की सब्सिडी भी दी जा रही है। सब्सिडी देने की कुछ शर्तें भी है जिसके बारे में हम आगे बात करेंगे।

Jal Jeevan Hariyali Yojana में  होने वाले काम

  • पुराने सभी सार्वजनिक तालाबों , कुओं , पोखरों का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। 
  • साथ साथ नए कुओं , पोखरों का भी निर्माण किया जा रहा है। 
  • वर्षा जल संरक्षण के लिए भी काम किया जा रहा है। 
  • Jal Jeevan Hariyali Yojana के तहत पेड़ो का रोपण किया जा रहा है। 
  • पर्यावरण संरक्षण भी एक उद्देश्य है इस योजना का। 
  • सघन वृक्षारोपण का भी काम किया जा रहा है। 
  • नदी ,नालों में डैम बनाने का भी काम किया जा रहा है।

Jal Jeevan Hariyali Yojana Important Point

  • इस योजना के तहत किसानों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। 
  • 75,550 रुपये की सब्सिडी किसानों को दी जा रही है। 
  • नए पेड़ो को लगाने का काम भी किया जा रह है। 
  • नए कुएं बनाने का काम भी किया जा रहा है। 
  • पुराने कुआं , पोखर को भी ठीक करने का काम किया जा रहा है।

Jal Jeevan Hariyali Yojana पात्रता

  • सब्सिडी लेने के लिए बिहार का स्थाई निवासी होना जरूरी है। 
  • बिहार सरकार द्वारा Jal Jeevan Hariyali Yojana (जल जीवन हरियाली  योजना )के तहत केवल 1 एकड़ की सिंचाई के लिए ही सब्सिडी दी जाएगी। 
  • अगर कोई समूह में इस योजना का लाभ लेना चाहता है तभी उसको पूरी सब्सिडी का लाभ दिया जायेगा। 
  • 5 हेक्टेयर या उससे ज्यादा की जमीन होने पर सामूहिक तौर पर अप्लाई कर सकते है।

Jal Jeevan Hariyali Yojana दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • वोटर कार्ड 
  • बैंक अकाउंट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • भूमि से संबंधित डाक्यूमेंट्स 
  • मोबाइल नंबर 
  • निवास प्रमाण पत्र

Jal Jeevan Hariyali Yojana Online Apply

Jal Jeevan Hariyali Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको नीचे दिए Steps Follow करने पड़ेगे। 

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार द्वारा जारी की गई वेबसाइट पर जाना होगा , जिसका लिंक ऊपर टेबल में दिया गया है। 
  • जैसे ही आप वेबसाइट पर क्लिक करेंगे आप होम पेज पर आ जायेंगे। 
  • होम पेज पर आपको Jal Jeevan Hariyali Yojana  का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • उसमे आपको पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा। 
  • इसमें क्लिक करने के बाद आपसे पूछा जायेगा की आप अकेले खुद के लिए अप्लाई करना चाहते है या फिर किसान समूह के रूप में अप्लाई करना चाहते है। 
  • उन दोनों ऑप्शन में से एक पर आपको क्लिक करना होगा। 
  • यहाँ आपसे किसान रजिस्ट्रेशन नंबर पूछा जायेगा। 
  • उसके बाद application form open हो जायेगा। 
  • उसको अच्छे से पढ़कर , सझकर ध्यानपूर्वक भर दें। 
  • उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर जल जीवन हरियाली योजना का एक OTP आएगा। 
  • उसके डालकर आप आगे बढ़ जाइये। 
  • इस तरह से Jal Jeevan Hariyali Yojana का online  application submit हो जायेगा। 

वर्तमान समय में ये योजना अभी अस्थाई रूप से बंद है , लेकिन आगे जब भी शुरू होगी हम आपको अवगत करा देंगे। बीच बीच में आप भी अपडेट लेते रह सकते है।

इस आर्टिकल में आपको इस योजना के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बता दी गई है , फिर भी अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप हमे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके बता सकते है। हम उसका समाधान करने की पूरी कोशिश करेंगे।

जल जीवन हरियाली योजना की शुरुआत कब हुई ?

२६ अक्टूबर २०१९

Jal Jeevan Hariyali Yojana  Helpline Number

0612-2233-555

जल जीवन हरियाली योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है ?

अधिकतम 75,500 रुपये।

Leave a Comment

Ladli Behna Yojana 2023 Profitable Village Business Ideas in Hindi Profitable Village Business Ideas Adipurush Movie Unknown Facts