Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana | बिहार राज्य फसल सहायता योजना | Helpline Number | Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Login | Last Date | Bihar Fasal Sahayata Yojana Form
मौसम की अनिश्चितता किसानों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी रहती है। इसकी वजह से हमेशा किसान भाई परेशान रहते है। बिहार सरकार इसलिए किसान भाइयों के लिए Bihar Fasal Sahayata Yojana लेकर आई ही। कभी ज्यादा बारिश का होना कभी कम बारिश का होना इन सभी जगहों से फसल ख़राब होने का खतरा हमेशा बना रहता है। किसानो को बड़ा आर्थिक नुकसान होने का डर हमेशा बना रहता है।
कई बार तो आर्थिक नुकसान झेलना ही पड़ता है। सरकार द्वारा लाई गई इस Bihar Fasal Sahayata Yojana से बिहार के किसानों की अगर फसल ख़राब भी हो जाती है तो सरकार द्वारा इस फसल का उचित मुआवजा दिया जायेगा। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना के बारे में पूरा विस्तार से बताएंगे। क्या पात्रता होनी चाहिए , कहा apply करना चाहिए , क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे सब कुछ आज आप जान जाएंगे।
Highlights Of Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana
योजना का नाम | बिहार राज्य फसल सहायता योजना |
किस ने लांच की | बिहार सरकार |
लाभार्थी | बिहार के किसान |
Official Website | Click Here |
मिलने वाला लाभ | फसल बीमा |
उद्देश्य | फसल के नुक़सान की भरपाई करना |
योजना लेवल | राज्य स्तरीय |
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Kya hai
Bihar Fasal Sahayata Yojana किसानों को खेती में होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए जारी की गई एक योजना है। इस योजना का संचालन बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा है। आजकल मौसम कभी अच्छा होता है कभी नहीं होता है , जिसका सीधा असर हमारी फसल पर पड़ता है।
Bihar Fasal Sahayata Yojana के माध्यम से अगर 20% तक का नुकसान किसी किसान का होता है तो 7,500 रुपये प्रति हेक्टेयर की आर्थिक सहायता किया जाएगा। यदि किसान भाई का नुकसान 20% से ज्यादा होता है तो आपको 10,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता की जाएगी। ये आर्थिक नुकसान की भरपाई सीधे आपके अकाउंट में दी जाएगी।

इन फसलों की भरपाई की जाएगी इस योजना के माध्यम से
अधिसूचित फसल जिला स्तर पर
प्याज , आलू, मसूर, राई, चना, सरसों,ईख,अरहर इन सभी फसलों को जिला स्तर पर अधिसूचित किया गया है।
अधिसूचित फसल पंचायत स्तर पर
गेहूं तथा मक्का को पंचायत स्तरीय अधिसूचित किया गया है ३८ जिलों में।
- बिहार राज्य के १७ जिले ऐसे है जहाँ चने की फसल का नुकसान होने पर इन जिलों की भरपाई की जाएगी।
- बिहार राज्य के 35 जिले ऐसे है जहाँ मसूर की फसल का नुकसान होने पर इन जिलों की भरपाई की जाएगी।
- बिहार राज्य के 22 जिले ऐसे है जहाँ अरहर की फसल का नुकसान होने पर इन जिलों की भरपाई की जाएगी।
- बिहार राज्य के १6 जिले ऐसे है जहाँ ईख की फसल का नुकसान होने पर इन जिलों की भरपाई की जाएगी।
- बिहार राज्य के १४ जिले ऐसे है जहाँ प्याज की फसल का नुकसान होने पर इन जिलों की भरपाई की जाएगी।
- बिहार राज्य के १5 जिले ऐसे है जहाँ आलू की फसल का नुकसान होने पर इन जिलों की भरपाई की जाएगी।
- सरसो तथा राई की भरपाई पूरे जिलों में की जायगे।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana की पात्रता
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana का लाभ लेने वाला लाभार्थी बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
अगर आपकी फसल का नुकसान प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुआ है केवल तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते है।
नुकसान की भरपाई सर्वे करने के बाद ही होगी
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- खेत का खसरा / नक्शा
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Apply Online
- Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana का लाभ लेने के लिए आपको सरकार द्वारा जारी की गई ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- वहां आपको रजिस्ट्रेशन करने का ऑप्शन दिखाई देगा। वहां पर आपको क्लिक करना होगा।
- वहां आपको आधार कार्ड की संख्या डालने का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आधार कार्ड डालने के बाद अपनी डिटेल्स डालनी होगी।
- इस तरह आपकी बिहार राज्य फसल सहायता योजना के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana Login
- लॉगिन करने के लिए आपको सरकार की वेबसाइट पर जाना पड़ेगा।
- उसके बाद वहां लॉगिन का ऑप्शन दिखाई देगा।
- वहां आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉगिन करना होगा।
- इस तरह आपको अपनी प्रोफाइल दिख जाएगी।
- वहां से आपको अपना स्टेटस दिखाई देगा।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना का पैसा कब आएगा ?
बिहार सरकार द्वारा 15 मार्च 2022 को यह निर्धारित किया जायेगा की Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana के अंतर्गत किसको कितना मुआवजा दिया जाएगा। निर्धारित करने के बाद अप्रैल -मई के आसपास सीधे आपके बैंक अकाउंट में पैसा भेज दिया जायेगा। DBT के माध्यम से उन्ही लोगो को पैसा दिया जाएगा जिन्होंने अपना अनुबंध करवा लिया होगा।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना किसने लांच की ?
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार
बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
जिनकी फसल प्राकृतिक कारण से बर्बाद हो गई हो
बिहार राज्य फसल सहायता योजना Helpline Number
18003456290